मकराना मार्बल कितने प्रकार का होता है?a

मकराना मार्बल की विशेष जानकारी

मकराना मार्बल भारत में पाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय और उच्च गुणवत्ता वाले मार्बल में से एक है। मकराना मार्बल वर्ल्ड हेरिटेज मार्बल में शामिल है इसकी स्थायित्व, सफेदी और सौम्यता के कारण स्थापत्य निर्माण में इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

मकराना मार्बल अपनी अनूठी विशेषताओं जैसे कि इसकी सुंदरता , कठोरता, लॉन्ग लाइफ, शुद्धता और हर मौसम की स्थिति ( सर्दी , गर्मी ,वर्षा ) में अपने आप को बचा के रखने की की क्षमता के लिए जाना जाता है उदारण के लिए ताजमहल को आप देख सकते है मकराना मार्बल पूरी दुनिया में मूर्ति और मंदिर निर्माण के लिए सर्वोच्च मान्यता रखता है और अपने सपनो के घर में इसका उपयोग स्वर्ग की कल्पना से कम नहीं माना जाता है पुराने समय से आज तक जब भी कोई दुनिया की नायब निर्माण करने की सोच आती है तो उसमे मकराना मार्बल का नाम विशेषज्ञों की लिस्ट में सबसे उच्च स्थान पे होता है ताजमहल (प्राचीन काल) से लेकर अयोध्या मंदिर (आधुनिक काल) निर्माण में मकराना मार्बल का विशेष महत्व है इस ब्लॉग में हम विभिन्न प्रकार के मकराना व्हाइट मार्बल के बारे में चर्चा करेंगे और आप को मकराना मार्बल की सम्पूर्ण छोटी से छोटी जानकारी मिले इसी उद्देश्य के साथ हम आगे का सफर शुरू करते है और पूरी उम्मीद करते है ये सफर रोचक होगा।

मकराना मार्बल मुख्त्य दो रंग में उपलब्ध हैं सफ़ेद और गुलाबी। बाकि सभी श्रेणिया इन्ही में कुछ रंग जैसे काला, भूरा, नीला मिलकर कुछ आकृतिया बनाते है और अलग अलग नाम से जाने जाते है इसमें 98% तक कैल्शियम पाया जाता है अशुद्धियों के स्तर पर कैल्शियम की मात्रा निर्भर करती है मकराना मार्बल ब्लाक, स्लैब, टाइल्स के रूप में उपलब्ध होता है उसके महत्व और उपयोगिता को ताजमहल (प्राचीन काल) और अयोध्या मंदिर (आधुनिक काल) के निर्माण से समझ सकते है

 

मकराना मार्बल के प्रकार

मकराना मार्बल को प्रमुख पाच (5) श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है सुपर वाइट मार्बल, अलबेटा मार्बल, डूंगरी मार्बल, पिंक मार्बल, कुमारी मार्बल.इन सभी श्रेणियों का खनन राजस्थान राज्य के मकराना शहर से होता है

मकराना मार्बल की विडियो के रूप में जानकरी के लिए क्लिक करे

मकराना सुपर वाइट मार्बल:

मकराना सुपर व्हाइट मार्बल मकराना मार्बल का सबसे सर्वश्रेष्ट श्रेणी का मार्बल है।
इसका बेस रंग सफ़ेद होता है इसमें किसी भी प्रकार के दुसरे कलर का समावेश नहीं होता है और ना ही कोई आकृति होती है ये सम्पूर्ण सफ़ेद कलर का होता है जिसकी सफेदी दूध के सामान होती है इसमें सबसे ज्यादा कैल्शियम (98% तक) होता है और अशुद्धिया बहुत कम होती है इसका सबसे ज्यादा उपयोग मंदिर , मस्जिद और हस्तशिल्प के कार्यो में होता है मकराना शुद्ध सफेद संगमरमर ब्लाक, स्लैब, टाइल्स के रूप में उपलब्ध होता है Read More

मकराना अलबेटा मार्बल :

मकराना अलबेटा मार्बल सफेद रंग का होता है जो कि पुरे विश्व में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। इसका बेस रंग सफ़ेद होता है इसमें काली, भूरी और नीली रंग की आकृतियो का समावेश होता है जो एक साथ मिल कर खुबसूरत आकृतिया बनाती है जो इसको सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनता है इसकी सफेदी दूध के सामान होती है इसमें सबसे ज्यादा कैल्शियम (98% तक) होता है और अशुद्धिया बहुत कम होती है इसका सबसे ज्यादा उपयोग आँगन, दीवार और हस्तशिल्प के कार्यो में होता है यह मार्बल ब्लाक, स्लैब, टाइल्स के रूप में उपलब्ध होता है

मकराना डूंगरी मार्बल :

मकराना डूंगरी मार्बल सफेद रंग का होता है जो अपनी खूबसूरत आकृतियो के लिए पुरे विश्व में मशहूर है। इसका बेस रंग सफ़ेद ( अलबेटा से कम ) होता है इसमें काली, भूरी और नीली रंग की साफ और सीधी आकृतियो का समावेश होता है जो एक साथ मिल कर खुबसूरत आकृतिया बनाती है जो आँगन और दीवार पे उपयोग के लिए लोकप्रिय बनता है इसमें सबसे ज्यादा कैल्शियम (98% तक) होता है और अशुद्धिया बहुत कम होती है इसका सबसे ज्यादा उपयोग आँगन और दीवार के कार्यो में होता है यह मार्बल ब्लाक, स्लैब, टाइल्स के रूप में उपलब्ध होता है

मकराना गुलाबी मार्बल :

मकराना गुलाबी मार्बल गुलाबी रंग का होता है जो अपने खूबसूरत गुलाबी रंग के लिए पुरे विश्व में मशहूर है। इसका बेस रंग गुलाबी होता है इसमें सफ़ेद, काली, भूरी रंग की आकृतियो का समावेश होता है जो एक साथ मिल कर खुबसूरत आकृतिया बनाती है इसमें कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है और अशुद्धिया बहुत कम होती है इसका सबसे ज्यादा उपयोग मंदिर, मस्जिद , आँगन, दीवार, हस्तशिल्प और धार्मिक स्थानों के निर्माण के कार्यो में होता है यह मार्बल ब्लाक, स्लैब, टाइल्स के रूप में उपलब्ध होता है

मकराना कुमारी मार्बल :

मकराना कुमारी मार्बल सफेद रंग का होता है इसका बेस रंग हल्का सफ़ेद होता है इसमें बहुत अधिक काली, भूरी और नीली रंग की धुंधली आकृतियो का समावेश होता है जो अलग अलग तरह की आकृतिया बनाती है इसमें कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है इसका सबसे ज्यादा उपयोग आँगन, दीवार और हस्तशिल्प के कार्यो में होता है यह मार्बल ब्लाक, स्लैब, टाइल्स के रूप में उपलब्ध होता है

 

मकराना मार्बल खनन एरिया (स्थान)

इन सभी मकराना मार्बल का एक विशेष स्थान से खनन होता है और उस स्थान का नाम है मकराना शहर इसको अब मार्बल सिटी के नाम से भी जाना जाता है

मार्बल सिटी मकराना राजस्थान राज्य के डीडवाना – कुचामन जिले में स्थित है। जिसका पिन कोड 341505 है यह शहर भारत के सबसे विख्यात मार्बल खनन केंद्रों में से एक है और यहां से निकाला जाने वाला मार्बल (संगमरमर) विश्वविख्यात है। जिसका खनन प्राचीन काल से हो रहा है विश्व विख्यात आगरा का ताजमहल बना हुआ है और आधुनिक विश्व विख्यात अयोध्या का श्री राम मंदिर में मकराना मार्बल का उपयोग हो रहा है

Read More…

मकराना मार्बल से बने प्रसिद्ध निर्माण

मार्बल सिटी मकराना में 758 मार्बल खाने हैं जो निरंतर मकराना मार्बल का उत्पादन कर रही है और दुनिया को बेसकीमती मार्बल उपलब्ध करा रही है जिनका उपयोग लाखो – करोडो निर्माणों में हुआ है और हो रहा है कुछ पॉपुलर नाम हम आप को बता रहे है
1. The Taj Mahal – आगरा का ताजमहल
2. The Victoria Memorial – कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल
3.
4.
5.
6. The shri ram mandir – अयोध्या का श्री राम मंदिर

shri-ram-mandir-makrana-marble
shri-ram-mandir-makrana-marble

Read More…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cart

Your Cart is Empty

Back To Shop